spot_img
spot_img

कोयले की धरती पर फिर गरजी गोलियां, पूर्व मुखिया को मा’री गो’ली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के BCCL एरिया वन ऑफिस के पास बाघमारा-डुमरा रोड पर गोलियों की आवाज गूंज उठी। मोटरसाइकिल पर जा रहे पूर्व मुखिया शंकर बेलदार पर तीन बाइकों से आये अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पैर और कमर में तीन गोलियां लगी, खून से लथपथ बेलदार को उनके समर्थक आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गये, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि दो गोलियां पैर में और एक गोली कमर में लगी है। शंकर बेलदार को गोली मारने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। समर्थकों की भीड़ अस्पताल और थाना दोनों जगह जुट गई, माहौल एकदम तनावपूर्ण हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बरोरा पुलिस और बाघमारा के SDPO  पुरुषोत्तम सिंह मौके पर पहुंचे। जांच शुरू हो गई है, और घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किये गये हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है, लेकिन अब तक अपराधी फरार हैं। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, बेलदार अपने साथी श्रवण राय के साथ घर लौट रहे थे, जब उन्हें रोका गया और गोलियों से छलनी कर दिया गया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...