Ranchi : मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश में बुलेट ट्रेनें चलाने के मामले में काम तेजी से चल रहा है। वाराणसी से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है। यह ट्रेन झारखंड से होकर भी गुजरेगी। बुलेट ट्रेन गिरिडीह के बगोदर से होकर गुजरेगी। इसके लिए सर्वे का काम कंप्लीट हो चुका है।नई रेलवे लाइन बनानेकी जिम्मेदारी ग्रोवर इफ्रां प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। सर्वे टीम में कंपनी के लोकेश भारद्वाज, अजीत कुमार डागुर, धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।
बुलेट ट्रेन: घनबाद इलाके का किया जा रहा सर्वे
टीम ने बगोदर इलाके में सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। अब धनबाद के इलाके में सर्वे किया जा रहा है।सर्वे टीम में शामिल लोकेश भारद्वाज ने बताया कि सर्वे के दौरान लोकेशन, भूखंड की उपलब्धता, प्रभावित होने वाले गांव और लाभान्वित होने वाले गांवों को चिह्नित किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगे।फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2024 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य
बता दें कि सबसे पहले रेलवे ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलाने का फैसला लिया। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सर्वे का काम नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। इसे अलावा चेन्नई और बेंगलुरु के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। बता दें कि बुलेट ट्रेन एक हाई स्पीड ट्रेन होगी। इसकी अनुमानित रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा या फिर उससे ज्यादा होगी।
इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश
इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्त, DRI ने 2 को दबोचा
इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो
इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी










