spot_img
spot_img
spot_img

America : Donald Trump के कान को चीरती निकल गई गोली, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेंसिलवेनिया में प्रचार के दौरान पूर्व राष्ट्रपति और रपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही मंच पर चढ़े और उन्होंने अपनी स्पीच शुरू ही की थी कि एक गोली अचानक से उनके  कान को चीरते हुए निकल गई। ट्रंप पर हुए इस जानलेवा हमले की राष्ट्रपति जो बाइडेन ने निंदा की है।

क्या है पूरा मामला

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेंसिलवेनिया के बटलर में डोनाल़्ड ट्रंप चुनाव प्रचार करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप के कान में गोली लगने से खून बह रहा था।

हत्या की कोशिश पर डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, “मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में जा लगी। मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि मैंने एक तेज़ आवाज़ सुनी, गोलियाँ चलीं और तुरंत महसूस किया कि गोली त्वचा को चीरती हुई निकल गई। बहुत ज़्यादा खून बह रहा था, इसलिए मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा था।” ट्रंप ने आगे कहा कि ये विश्वास करने लायक नहीं है कि हमारे देश में भी इस तरह की घटना हो सकती है। फिलहाल, पूर्व राष्ट्रपति पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप पर हमला करने वाला मारा जा चुका है। साथ ही एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि शूटर छत पर बैठा था वहीं से उसने ए आर राइफल के जरिए ट्रंप पर गोली चलाई।

‘दोस्त पर हुए अटैक से बेहद चिंतित हूं…’ : PM मोदी 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की पीएम मोदी ने भी निंदा की है।  एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने दोस्त, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।

 

‘सीक्रेट सर्विस के हेड को इस्तीफा देना चाहिए…’: Elon Musk

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सीक्रेट सर्विस के हेड और इस सुरक्षा दल के नेता को इस्तीफा दे देना चाहिए”।
एक अन्य ट्वीट में मस्क ने कहा कि या तो यह अक्षमता थी या फिर यह जानबूझकर किया गया था।  किसी भी तरह से, सेक्योरिटी सर्विस नेतृत्व को इस्तीफा देना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...