spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कंगन टपका झटक ली खून पसीने की कमाई, पुलिस का पड़ा डंडा तब… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : पाई-पाई जोड़ कर दिनेश ने अपने अकाउंट में 55 हजार जमा किए। उसने खून पसीना बहा मजदूरी कर यह रूपये कमाई थी। वह विजयवाड़ा में मेहनत मजदूरी करता था। वह परदेश से कमा अपने घर लौटा। रांची रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर टेम्पो का इंतजार करने लगा। तभी वहां एक अनजान शख्स आया। उसने सोने की तरह दिखने वाला एक कंगन वहां गिरा दिया। इसके बाद वह शख्स वहां से चला गया। यह सबकुछ दिनेश देख रहा था। वह बदमाशों के बुने जाल में फंस गया। उसने लालच में आकर यह कंगन उठा लिया, थोड़ी ही देर बाद पुनः वह शख्स वहां आया। इस बार उसके साथ उसका एक अन्य साथी भी था। दोनों मिलकर दिनेश को हड़काने-धमकाने लगे। उन्होंने कहा, मैंने देखा तुमने मेरा कंगन चुराया है। जितना पैसा है पास में, मुझे दे दो, वर्ना तुम्हें थाना जाना होगा। दिनेश यह सब सुन डर सहम गया। उसने अपनी जेब में रखे 10 हजार कैश उन्हें दे दिये।

अनुसंधान प्रभावित न हो, इस कारण चेहरा धुंधला किया गया

एटीएम भी छीन लिया

बदमाशों का इतने से भी मन नहीं भरा। उन्होंने उसका एटीएम भी छीन लिया। फिर अपनी बाइक पर बिठा उसे एटीएम ले गये। डरा धमकाकर एटीएम का पिन भी पूछ लिया। उसके एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिये। इसके बाद दिनेश को खदगढ़ा बस स्टैंड छोड़ दिया। ठगी का शिकार दिनेश यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। उसका सुगर लेवल इतना हाई हो गया कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यह घटना बीते 21 जुलाई को हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर लुटे दिनेश 28 जुलाई को चुटिया थाना पहुंचा और अपना दुखड़ा थानेदार वेंकटेश कुमार को बताया। थानेदार ने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने FIR दर्ज कर फौरी कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज को खंगालना शुरू किया। एटीएम के बाहर लगे CCTV में बदमाशों की बाइक का नंबर (JH02BF7371) कैद हो गया था। बाइक हजारीबाग की निकली। मिले इस क्लू के आधार पर पुलिस ने गुनाहगार तौहीद अंसारी और तुफैल अहमद को धर दबोचा। दोनों हजारीबाग के ही रहने वाले हैं।

सख्ती से पूछताछ करने में दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कांड में इस्तेमाल बाइक, एसबीआई का ATM कार्ड, नकद 5 हजार 500 रुपये, मोबाइल आदि बरामद कर लिये। चुटिया पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर यह उम्दा कामयाबी हासिल की। इस कांड को सुलझाने में थानेदार वेंकटेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रसाद वर्मा, चंदन कुमार, एएसआई मन्टू सिंह, बॉडी गार्ड गौरव कुमार और रोशन लाल महतो की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : गले से बेखटके उड़ा लेते थे चेन… देखें क्या हुआ स्नैचरों का

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: