Bihar : डुमरिया का माहौल उस दिन कुछ अलग था। सड़कें रंग-बिरंगे फूलों से ढकीं, ढोल-नगाड़ों की थाप दूर पहाड़ियों से टकराकर लौट रही थी। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन और इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी जैसे वहां पहुंची, बुलडोजर से फूलों की बारिश शुरू हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।” अइसन स्वागत त हम पहिले कबहियो न देखनी।” गांववालों की जुबान पर यही था। दीपा कुमारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू हैं और मंत्री संतोष सुमन की पत्नी। जीतन राम मांझी दो बार इमामगंज सीट से विधायक रहे, वहीं, लगातार दो बार से जनता ने दीपा कुमारी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। इसी रिश्ते और स्नेह के कारण “आभार यात्रा” में लोगों ने दोनों का दिल खोलकर स्वागत किया। फूलों की महक के बीच, भीड़ के जोश में मंत्री सुमन ने कहा कि “यह जीत मेरी नहीं, जनता की जीत है। मांझी जी दो बार जीते, उपचुनाव में दीपा जी जीतीं, 2025 में भी जनता ने चौथी बार हमें सम्मान दिया, ये प्रेम हमें और झुकाता है।” उन्होंने वादा किया कि सड़क, पुल, नहर, सिंचाई, पेयजल हर अधूरी योजना अब गति पकड़ेगी। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता होगी। विधायक दीपा कुमारी के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक थी। फूलों की बारिश के बीच उन्होंने कहा कि “डुमरिया का यह प्यार जीवन भर साथ रहेगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा पर जोर, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सड़क और बुनियादी ढांचे में सुधार, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई पहल की जायेगी। उन्होंने कहा “इमामगंज का विकास अब एक मिसाल बनेगा।”
बुलडोजर से फूल बरसे और गूंज उठा उत्सव का शोर
Date:

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…
Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...
मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…
Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...









