spot_img

Budget 2025 : अब तक के बड़े ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है।’

बजट में अब तक बड़े ऐलान

  • अगले हफ्ते नया आयकर विधेयक पेश किया जायेगा। वहीं इस बात पर जोर दिया जायेगा कि पहले विश्वास करें, फिर छानबीन करें।
  • आगामी 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस।
  • कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन, इससे देश का कपड़ा उद्योग मजबूत बनेगा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी।
  • बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जायेगा जिससे छोटे-बड़े किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा।
  • छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड मिलेगा, जिसके तहत पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे।
  • MSME के तहत लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, वहीं 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
  • स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये लोन मिलेगा, वहीं गारंटी फीस में भी कमी होगी।
  • खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू की जायेगी।
  • IIT पटना का विस्तार होगा।
  • एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल फॉर AI के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
  • आने वाले 5 सालों में मेडिकल एजुकेशन में 75 हजार सीटें बढ़ायी जायेंगी।
  • भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए सहायता, वहीं नॉन लेदर वाले फुटवियर के लिए योजना, 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
  • बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होंगे विकसित, पटना एयरपोर्ट का होगा विस्तार, वहीं बिहार के मिथिलांचल में पश्चिमी कोशी नहर परियोजना शुरू की जायेगी।
  • SC-ST महिला उद्यमियों के लिए एक नई योजना शुरू की जायेगी, जिसमें अगले पांच सालों में 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन होगा।
  • बिहार में बनेगा राष्ट्रीय फूड टेक्नोलॉजी संस्थान
  • बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को 74% से बढ़ाकर 100% किया जायेगा। इससे बीमा कंपनियां द्वारा ग्राहकों से मिलने वाली पूरी प्रीमियम राशि को भारत में ही निवेश कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...