Kohramlive : BSNL ने अपने इंटरनेट यूजर्स के लिए 999 वाला एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 3 महीने तक इंटरनेट सर्विस मिलेगी। वहीं, इसमें 36 GB डाटा का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को हर महीने 1200 GB तक हाई स्पीड डाटा मिलेगा और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जायेगा।
1200 GN की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 4Mbps स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। अभी कुछ समय पहले ही कंपनी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इस ब्रॉडबैंड का ऐलान किया है। कंपनी ने यह भी कहा कि हेल्पलाइन नंबर 18004444 पर कॉल करके इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
BSNL का यह प्लान है बेस्ट
सरकारी टेलीकॉम कंपनी के द्वारा देश की पहली फाइबर बेस्ड इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी सर्विस की घोषणा भी की गई है। ब्रॉडबैंड यूजर्स को फ्री में बिना किसी सेट टॉप बॉक्स के 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 1200 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द ही पूरे देश में की जायेगी।
इसे भी पढ़े :Ranchi News : इस IAS अफसर का तबादला, मिली ये जिम्मेदारी






