Kohramlive : टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा चार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के बाद लोग BSNL को झांकने लगे हैं। वजह साफ है कि BSNL का रिचार्ज प्लान सस्ता होता है। BSNL बहुत जल्दी 5G टावर्स के इंस्टॉलेशन का काम शुरू करेगी। कंपनी ने 1876 साइट लगाने का ऐलान किया है। 5G टावर के लिए टेंडर का काम भी जल्दी शुरू होगा। 5G टावर के लिए बोली 22 नवंबर तक लगेगी। वहीं, टेंडर हासिल करने के लिये कंपनी ने 50 लाख रुपये जमा करने के लिये कहा है।
मार्केट में जल्द आयेगा BSNL 5G
खबर है कि सबसे पहले बीएसएनएल 5G राजधानी दिल्ली में लागू की जायेगी। दिल्ली सर्किल में दो तरह की 5G प्रोवाइड होंगे, जिसमें प्राइमरी 5G आगे 8 सर्विस प्रोवाइडर और सेकेंडरी 5GaaSP होगा। ओमेगा कि अगले साल मकर संक्रांति तक बीएसएनएल 5G शुरू कर दिया जायेगा।
सूत्रों की माने तो बीएसएनल के द्वारा शानदार 5G क्वालिटी प्रदान किया जायेगा जिससे दूसरे कंपनी को तगड़ा झटका लग सकता है। बीएसएनल के 5G प्लान दूसरे कंपनी के तुलना में बेहद सस्ते भी होने वाले हैं।
ये भी पढ़े :PhonePe ने लॉन्च किया धांसू ऐप स्टोर…जानें












