चलती ट्रेन में हैवानियत, फरार TTE पर 10 हजार का ईनाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रात की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन और उसी रफ्तार में सिहर उठा एक दिल। लेकिन डर से बड़ी निकली हिम्मत। एक युवती की, जिसने चलती ट्रेन में दरिंदगी की कोशिश को नाकाम कर दिया। अब संदेही गुनहगार TTE फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। GRP के SP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मीडिया से कहा कि आरोपी TTE की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। पीड़िता का मेडिकल और बयान देवरिया में कराया जायेगा, जहां उसके परिजन भी पहुंच चुके हैं। रेलवे प्रशासन ने आरोपी TTE राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। वह मूल रूप से पटना का रहने वाला है और फरार है। यह मामला गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का है, जहां AC प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 साल की युवती से दुष्कर्म की कोशिश का इल्जाम TTE पर लगा है। युवती मूल रूप से मऊ की रहने वाली है और सेना भर्ती की तैयारी के लिये गोरखपुर में किराये के कमरे में रह रही थी। रविवार को वह NCC ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। पीड़िता के अनुसार, वह बलिया स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट नहीं ले पाई और ट्रेन में चढ़ गई।
आरोप है कि TTE ने कार्रवाई का डर दिखाया, सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर AC प्रथम श्रेणी के केबिन में ले गया। इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने कार्रवाई की धमकी भी दी, लेकिन युवती ने हार नहीं मानी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर युवती केबिन से बाहर निकली और तुरंत 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आरोपी देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।गोरखपुर पहुंचने पर पीड़िता ने GRP थाने में केस दर्ज कराया। बाद में यह केस देवरिया ट्रांसफर कर दी गई।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...