Kohramlive Desk : पाकिस्तान के कराची शहर में छह बच्चों की मां को उसके हसबैंड ने कथित तौर पर उबाल कर मार डाला। मृतक 32 वर्षीय नरगिस का शव गुलशन-ए-इकबाल के ब्लॉक 4 स्थित एक निजी स्कूल की रसोई की कड़ाही में मिला था। पीड़िता की 15 बेटी द्वारा पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद मोबिना टाउन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस अधिकारी भी आरोपी की बर्बरता को देख कर सिहर उठे।
3 बच्चों के साथ आरोपी फरार
प्रारंभिक जांच का विवरण साझा करते हुए एसएसपी अब्दुर रहीम शेराज़ी ने बताया कि महिला का पति, आशिक स्कूल में चौकीदार के रूप में काम करता थाऔर परिवार सहित स्कूल के नौकर के क्वार्टर में रहता था। पुलिस के मुताबिक स्कूल आठ महीने से बंद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ फरार हो गया है, जबकि बाकी तीन बच्चे पुलिस की हिरासत में हैं।
हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं
पुलिस ने आगे कहा कि शुरुआती जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि संदिग्ध ने पहले अपनी पत्नी को तकिए की मदद से मौत के घाट उतारा फिर बच्चों के सामने ही उसे कड़ाही में उबाल दिया। इस घटना में महिला का एक पैर शरीर से अलग हो गया।घटना के पीछे के वास्तविक मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि, यह बताया गया है कि पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसकी बात मानने से इनकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास दो सिम कार्ड है लेकिन उसने दोनों को ही बंद कर दिया है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी
इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Asus, जानिए फीचर्स
इसे भी पढ़ें : आजादी के 75वें वर्षगांठ को अनोखे ढंग से मनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बना रही कार्य योजना









