spot_img
spot_img
spot_img

आजादी के 75वें वर्षगांठ को अनोखे ढंग से मनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बना रही कार्य योजना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्षगांठ को मानने की तैयारी कर रहें हैं। इसके तहत “हर-घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोगों के घरों में तिरंगा झंडा जन सहभागिता से लगाने का काम किया जाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश के सभी लोगों के बीच देश के प्रति गौरव, स्वाभिमान और देशभक्ति के भाव को जगाने का काम करेंगे। यह काम अकेले नहीं हो सकता इसके लिए हर राज्य, राज्य की समस्त जनता को साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एवं आम जनता “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के लिए झंडे को ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ नजदीकी डाकघरों से भी खरीद सकते हैं। “हर घर झंडा” कर्यक्रम हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, सभी केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का करेंगे काम

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम आजादी के 75वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी एकत्रित हुए है, यह काफी खुशी का दिन है। इसी के तहत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के माध्यम से हम हर घर तक आजादी की खुशी को पहुंचाने का काम करने का काम करने जा रहें है। आने वाले 13 से 15 अगस्त तक राज्य के हर घर तक यह कार्यक्रम कैसे पहुंचे इस हेतु नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। कल इस हेतु मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें इस कार्यक्रम से संबंधित पूरी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।

ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी से बने झंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम हेतु भारत सरकार से झंडा की उपलब्धता हेतु पत्र भेजे जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम से आम लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण स्तर की महिला समूह, सहिया की भागीदारी कराई जाए, उन्हें भी झंडा बनाने के काम मे जोड़ा जाए। जिससे गाँव स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी और बृहत स्तर पर मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, हफीजुल हसन, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पर्यटन, कला संस्कृति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल एवं सचिव राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : महंगाई का लगेगा तगड़ा झटका : जानिए 18 जुलाई से कौन-कौन सी चीजें हो जाएंगी महंगी

इसे भी पढ़ें :महंगाई का एक और झटका : वित्त मंत्री ने कहा, 18 जुलाई से चेकबुक होगा महंगा

इसे भी पढ़ें :लंदन की सड़क पर धोनी के साथ ये क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :Breaking : ICSE 10th 2022 का Result हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर कर सकेंगे चेक

इसे भी पढ़ें :फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें

इसे भी पढ़ें :हिरण को नोंच-नोंच कर मार डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...