KODERMA : रविवार को तालाब डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद उसके भाई ने शोर मचा लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने नाबालिग को तालाब से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रिंकू कुमार (16) के रूप में की गई है। यह घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत अंतर्गत ग्राम बिधनिया स्थित तालाब की है।
थाना के एसआई कुंदन कुमार, एएसआई उमेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक के परिजनों ने बताया की रिंकू को पिछले कई सालों से मिर्गी का दौरा आता था और उसका इलाज रांची स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताया है तालाब के पास भी उसे दौरा पड़ा और वो पानी में डूब गया होगा। घटना के बाद मृतक की मां व छोटे भाई-बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं।
Read more:सेना का विमान क्रैश,17 की मौत, इतने को बचाया गया
Read more: रीना के बाद किरण से भी आमिर खान ने तोड़ा नाता… देखिये कैसे…






