जीजा-साली की काली करतूत, पहुंच गये दोनों हवालात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गांजा, चरस और ब्राउन शुगर की सप्लाई में अब लड़कियों और महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं हथियार सप्लाई में भी खूब इस्तेमाल की जाती है। इस बात का खुलासा आज एक बार फिर हुआ जब राजधानी रांची में एक महिला सौदागर धरा गई। उसे मेसरा ओपी पुलिस ने नेवरी गांव से पकड़ा। महिला उर्मिला देवी के साथ उसका बहनोई केश्वर हजाम भी पकड़ा गया। जीजा-साली दोनों मिलकर अपने घर से ही गांजे की तस्करी करते थे।

सदर DSP प्रभात रंजन बरवार ने खुलासा करते हुए बताया कि रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के इन जीजा-साली की काली करतूतों के बारे में पता चला था। इन दोनों को धर दबोचने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम की कमान सदर DSP खुद संभाल रहे थे। टीम में मेसरा ओपी के थानेदार विपुल ओझा को भी शामिल किया गया। पहले मिली सूचना का सत्यापन किया गया। सूचना जब पक्की निकली तो नेवरी गांव में रेड कर उर्मिला देवी और उसके बहनोई केश्वर हजाम को गिरफ्तार कर लिया गया। जीजा-साली के पास से गांजा के करीब 350 पुड़िया बरामद की गई। दोनों ने पुलिस को बताया कि रांची के बुंडू इलाके से गांजा लाकर बेचा करते थे। दोनों ने पुलिस को इस धंधे में लगे कई तस्करों के बारे में भी अहम जानकारी दी है। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : बोकारो में जवान के सीने में गोली लगी, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : 9 महीने बाद भारत को मिला नया CDS, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान संभालेंगे जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें : तत्कालीन हेहल सीओ अनिल कुमार सिंह से अब ACB करेगी पूछताछ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अप्रूवल

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...