UP : “मैं हूं न, जो भाई नहीं दे सकता, मैं दूंगा, तुम रिश्ता मत तोड़ो।” जेठ के मुख से निकले इस बोल को सुन नई नवेली दुल्हन के पैर तले से जमीन खिसक गई। इल्जाम है कि सास और बहनोई भी जेठ के साथ हमबिस्तर हो जाने के लिये दवाब बना रहा था। किसी तरह नई नवेली दुल्हन ने अपनी लाज बचाई। दुल्हन का इल्जाम है कि उसका पति नपुंसक है। नई नवेली दुल्हन बागी हो गई और वो अपने मायके आ गई। इसके बाद वो हरदोई के ASP से मिलकर उन्हें अपना दुखड़ा बताया। दुल्हन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में पति, सास, जेठ और जेठानी को नामजद किया गया है। वहीं ASP दुर्गेश कुमार सिंह ने मीडिया से कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
इसी साल 10 फरवरी को ब्याही गई नई नवेली दुल्हन ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया है कि उसकी शादी यूपी के जनपद शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में रहनेवाले एक लड़के के साथ हुई। शादी तय होने से पहले उन्हें बताया गया था कि लड़का दो भाई है और दोनों इंजीनियर है। शादी के समय दहेज संबंधी रस्में की अदायगी भी की गई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात में उसका पति बहाने बनाकर कमरे से बाहर सो गया। कई दिनों तक पति अलग-अलग बहाना और कहानी सुना उससे दूर रहा। दुल्हन का इल्जाम है कि पति के दूर रहने पर उसका माथा ठनका, तब उसने जानकारी लेनी शुरू कर दी। उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। तब उसने इस बात की शिकायत अपनी सास से की। इल्जाम है कि सास ने उसे अपने बड़े बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इसके बाद सास उसके पति, जेठ और बहनोई को लेकर की बात कहकर उसके पति जेठ और बहनोई को लेकर उसे कमरे में गई और जेठ ने जबरिया दबाव बनाया। किसी तरह उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसको उसके ससुराल से लेकर मायके आए।
युवती ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को उसका विवाह जनपद शाहजहांपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। शादी तय होने से पहले उसे उसके परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं।
युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसको लेकर जब युवती ने ससुराल वालों से शिकायत की, तो जेठ ने कहा कि मैं हूं न, जो भाई नहीं दे सकता मैं दूंगा…तुम रिश्ता मत तोड़ो। इसके साथ ही जेठ पहले उसे बहला फुसलाकर फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।
इस पर युवती मायके पहुंची और शुक्रवार को पति, सास-ससुर, जेठ व जेठानी पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती एएसपी पश्चिमी को एक तहरीर दी है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए हैं।








