MP : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ब्लैकमेलिंग और रेप का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के नहाने, सोने व कपड़े बदलने का अश्लील वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेज दिया। जीजा ने ग्वालियर आकर साले की पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे हवस का शिकार बनाया। पति और जीजा की प्रताड़ना से परेशान महिला ने दोनों के खिलाफ पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।
आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
केस दर्ज होने के बाद ग्वालियर में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी जीजा यानी रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ ने सुसाइड नोट लिखकर पिस्टल से गोली मारकर अपनी जान दे दी।
जीजा पूर्व मंत्री की सुुरक्षा में था पीएसओ
जीजा रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ था। सुसाइड नोट में जीजा ने साले की पत्नी व ससुर द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है। मृतक की पत्नी लगभग डेढ़ माह पहले रायपुर से चली गई थी। सुसाइड नोट में 30 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात भी लिखी है।
महिला ने दर्ज की थी शिकायत
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति गुपचुप तरीके से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेजता था। जीजा रायपुर में वीआईपी बटालियन में कार्यरत है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जब जीजा घर आया तो पति के सामने ही उससे अश्लील हरकत की। जब महिला ने पति से शिकायत की तो उसने जीजा से संबंध बनाने का दबाव बनाया और फिर जीजा ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पड़ाव स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर भी दुष्कर्म किया।












