Kohramlive : ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए बीते 4 जुलाई को मतदान हुआ। 5 जुलाई को आये नतीजे में ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। 14 साल बाद ब्रिटेन में कीर स्टार्मर नये प्रधानमंत्री बने। वहीं कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का कार्यकाल करीब 20 महीने का रहा। कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के नाम अपना आखिरी संबोधन दिया। अपने विदाई भाषण में वह भावुक हो गये। सुनक ने मतदाताओं से माफी मांगी और जोर दिया कि उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री पूरे समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। ऋषि सुनक ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं। आप सभी ने जनादेश दिया है कि ब्रिटेन की सरकार में आवश्यक रूप से बदलाव होना चाहिये। मैंने आपका गुस्सा और आपकी निराशा को देखा और इस नुकसान की मैं पूरी तरह से जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे उत्तराधिकारी की तलाश खत्म नहीं होती, मैं तब तक पार्टी प्रमुख बना रहूंगा। ब्रिटेन इस विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश है। हमारी सफलताओं के मुख्य स्रोत ब्रिटेन के नागरिकों का मैं शुक्रगुजार हूं। मैंने आपसे वादा किया था कि देश में आर्थिक स्थिरता लाऊंगा। वादे के मुताबिक देश में आर्थिक स्थिरता लाई गई। हमने वैश्विक स्तर पर भी कई देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया। इसके अलावा वैश्विक मंच पर यूक्रेन की मदद के लिए तमाम कोशिशें भी की। मुझे इन उपलब्धियों पर गर्व है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…







