TRENDING : यूक्रेन में रूसी हमलों से हालात अब खराब होते जा रहे हैं। आज सुबह से रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन हमलों में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा के तौर पर हुई है। वह 21 साल का था। बताया गया है कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किसकी ओर से किए गए हमले में नवीन की मौत हुई है। भारतीय छात्रों की ओर से दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने ट्वीट कर दी है। अरिंदम बागची ने कहा कि बड़े दुख के साथ यह बता रहा हूं कि खारकीव में जो हवाई हमले हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।
फिलहाल जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और सहानुभूति रखते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि विदेश सचिव की ओर से रूस और यूक्रेन के राजदूतों को समन जारी किया गया है। दोनों देशों से मांग की गई है कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की जाए। खारकीव और अन्य शहरों में अब भी कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज वायुसेना को भी ऑपरेशन गंगा में शामिल होने का आदेश दिया गया है। इंडियन एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के काम में लगेंगे।
With profound sorrow we confirm that an Indian student lost his life in shelling in Kharkiv this morning. The Ministry is in touch with his family.
We convey our deepest condolences to the family.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 1, 2022

अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं
बता दें कि खारकीव में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इसके अलावा यूक्रेन के लवीव में भी भारतीय छात्र हैं। ये इलाका पोलैंड की सीमा से सटा हुआ है। ज्यादातर लोग यहां से सुरक्षित तरीके से बाहर जाना चाहता है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की कोशिश जारी है।
इसे भी पढ़ें : मार्च में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट, देखें
इसे भी पढ़ें : LIC IPO चाहिए तो पॉलिसी से करें PAN को अपडेट
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध
इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!
इसे भी पढ़ें : नुकसान का मुआवजा लेना है तो PM फसल बीमा योजना से जुड़ें, जानें आवेदन का तरीका
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LIC IPO में 20% विदेशी निवेश को दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रिलायंस ने इनको की नौकरी की पेशकश…
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान




