PATNA : कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। एक दुखद खबर पटना से आई है। दानापुर के अंचलाधिकारी विद्यानंद राय का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें दानापुर हाईटेक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। विद्यानंद राय कई दिनों से जिंदगी और मौत से लड़ रहें थे। उन्होंने हाईटेक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद से परिजनों और दानापुर में शोक की लहर है।
Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर















