Bihar : बिहार के लाखों घरों में आज दोपहर घड़ी की सुइयां जैसे ही 1:30 पर ठहरेंगी, दिलों की धड़कनें तेज हो जायेंगी। इंतजार की लंबी रात के बाद आज वो पल आ गया, जब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी हुआ। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने नतीजों का ऐलान किया, वहीं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ भी इस अहम मौके के गवाह बने। इस बार इंटर में कुल 85.19% छात्र सफल हुये।
टॉपर्स
विज्ञान में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन(481)(96.20%)
कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी (480)(96%)
आर्ट्स में गया की निशु कुमारी (479)(95.08%)
इस बार 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई परीक्षाओं में शामिल हुये लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत का फैसला एक क्लिक में सामने आ गया। Arts, Science और Commerce, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है, जिसे छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर के जरिये आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र interbiharboard.com और bsebexam.com पर लॉग इन कर सकते हैं। बस रोल कोड और रोल नंबर डालते ही स्क्रीन पर आपका भविष्य खुलकर सामने होगा। ऐसे में सलाह है कि रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट जरूर सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : बंद हो सकता है इनका गैस कनेक्शन! तुरंत करा लें ये काम…












