Kohramlive Desk : अमेरिका में उड़ान सेवा को रोक दिया गया है। तकनीकी खराबी के कारण अब तक 400 से ज्यादा फ्लाइटों को रोका जा चुका है। उड़ानों के कैंसिल होने के बाद हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है। एफएए के अनुसार, इस तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही। एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम को रिस्टोर कर रहा है। हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं। इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है।

United States FAA working to restore its Notice to Air Missions System. We are performing final validation checks and reloading the system now. Operations across the National Airspace System are affected: US Federal Aviation Administration https://t.co/64HW0c2bgC pic.twitter.com/3gNMNpBSPy
— ANI (@ANI) January 11, 2023
भारत पर फिलहाल कोई असर नहीं
भारत में अमेरिका की उड़ान सेवाओं को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के सभी हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य है। अभी तक यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम में गड़बड़ी के बीच भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
इसे भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Railway Facility : जनरल टिकट लेकर करें स्लीपर में सफर, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बिंकटेश बाबू के घर आये एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें :अब बजट को लेकर अपना सुझाव झारखंड सरकार को भेज सकेंगे… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @10.1.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर














