GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बिहार राज्य में नेता, मंत्री, आईएएस और जज कोरोना संक्रमित पाए गए। अब इसी बीच गोपालगंज जिले से कोरोना संक्रमण का मामला सामने आ रहा है जहां पर हेवाडक्वार्ट DSP संतोष कुमार कोरोना संक्रमित हो गए है। डीएसपी संतोष कुमार के ऑफिस में काम करने वाले एक अन्य कर्मी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डीएसपी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में इलाज कराया जा रहा है।
#COVIDー19 Updates Bihar:
(शाम 4 बजे तक)➡️विगत 24 घंटे में कुल 100134???? सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 2,69,795 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 23724 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 91.40 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/qPS7qjbrn4
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 14, 2021
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में 105 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित लोगों में 10 बच्चों के अलावा 16 महिलाएं भी शामिल हैं। नए संक्रमित लोगों में से 78 लोगों को होम आइसोलेशन में और अन्य को कोरोना केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नए संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में अबतक 6311 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में कोरोना लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता व निगरानी रखने के लिए लगातार दिशानिर्देश जारी किया जा रहा है। गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सतत मास्क जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट






