Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के चतरा मोड़ के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हरियाणा से प्लाई लदा ट्रक (HR 58 B 0956) जब चौपारण पहुंचा, तो अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को काबू में करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब कंट्रोल नहीं हुआ तो फ्लाईओवर के निर्माणाधीन पिलर नंबर 1 में धक्का मारकर ट्रक को रोकना पड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से दब गया और ड्राइवर उसी में फंस गया। हादसे के बाद आसपास से जुटे लोगों ने क्रेन की मदद से फंसे ड्राइवर को सही-सलामत बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
ट्रक चालक जावीर खान ने बताया कि वह हरियाणा से प्लाई लोड कर चौपारण की ओर आ रहा था। चौपारण से एक किलोमीटर पहले अचानक ब्रेक फेल हो गये। ट्रक को रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब कोई उपाय नहीं दिखा, तो जान बचाने के लिये मजबूरन निर्माणाधीन पिलर से टकराना पड़ा। खबर है कि चौपारण में फ्लाईओवर का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। वहीं, धूल-मिट्टी की वजह से सड़क किनारे बसे लोग परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़












