spot_img

रांची के बिरसा बस स्टैंड में फास्ट टैग की सुविधा पर मंथन शुरू, यह होगा फायदा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा बस स्टैंड में तगड़ा इंतजाम करने को लेकर रांची नगर निगम एक नई प्लानिंग पर सोचना शुरू कर दी है। बस स्टैंड में नगर निगम की तरफ से फास्ट टैग की सुविधा लागू करने पर गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया गया है। अगर ऐसा हो गया तो बस स्टैंड के बसों का भाड़ा सीधे नगर निगम के खाते में चला जायेगा। वहीं यह व्यवस्था लागू हो जाने पर स्टैंड का टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी। वहीं बस मालिकों को अपनी बसों को स्टैंड में लगाने के किराये को लेकर ठेकेदारों से हु-हुज्जत नहीं करना पड़ेगा। नई प्रक्रिया के तहत बसों में स्कैनिंग मशीन लगाई जायेगी। जैसे ही बस स्टैंड के अंदर इंट्री करेगी, वैसे ही बस लगाने का टैक्स नगर निगम के खाते में खुद-ब-खुद चला जायेगा। रांची नगर निगम के एक आला अधिकारी के अनुसार नई व्यवस्था के लागू होते ही बस चालक और मालिकों को सुकून मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स के लिए फास्ट टैग का उपयोग किया जाता है, ठीक उसी तरह राजधानी के बस स्टैंड पर बस लगाने के लिए इस नई तकनीक की शुरुआत की जायेगी।

इस आला अधिकारी का कहना है कि कई बार बस स्टैंड का टेंडर जारी करने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों के द्वारा हिस्सा नहीं लिया जाता था, जिस वजह से पुराने टेंडर के अनुसार ही नगर निगम टैक्स वसूलती थी।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग ने लूट ली नाबालिग की आबरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा में…

इसे भी पढ़ें : सुगनीबासा में ठनका मचा गया तबाही… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी मैदान में म’र्डर, हरकत में पुलिस…

इसे भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से दो बाल कैदी भागे…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...