Kohramlive desk : आजकल अनलाइन डेटिंग का जमाना है। लोग एक दूसरे को online डेट करतें हैं। अपने प्यार का इजहार करतें हैं। एक शख्स ने सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हुए लड़की को डेट करने के इरादे से अपना रिज्यूमे (RESUME) भेज दिया। ऑनलाइन डेटिंग को लेकर अमेरिका की लड़की ने अपना अलग अनुभव टिकटॉक पर शेयर किया।
टिकटॉक पर बेका ने इस शख्स के साथ हुई शुरुआती बातचीत के स्क्रीन-ग्रैब्स भी शेयर किए। बेका ने जब मैच हुए शख्स से अपने बारे में बताने को कहा कि उसने बदले में अलग अंदाज में रेज्यूमें ही भेज दिया।

महिला को इस शख्स ने जो ईमेल भेजा, उसमें लिखा था, ‘प्रिय बेका, प्लीज मेरा रेज्यूमे देख लें। रिव्यू करने पर आप पाएंगी कि मेरी योग्यता उम्मीद से बेहतर है’।

इसके बाद बेका ने भी इस शख्स को कमाल का जवाब दिया। बेका ने अपने जवाब में लिखा, ‘पोजिशन के लिए रुचि दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। । । ये बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मैं आपको पहले राउंड के इंटरव्यू के लिए बुला रही हूं। ‘ बेका ने इसके बाद लिखा कि आप पहले राउंड का इंटरव्यू क्लियर करिए, फिर आगे के बारे में आपको बताया जाएगा।

महिला ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन इसके बाद तमाम लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर डाली। एक शख्स ने पूछा, ‘मैम क्या आप बताएंगी कि इंटरव्यू कैसा गया? एक दूसरे शख्स ने कमेंट किया, ‘उससे शादी कर लीजिए, इस तरह का शख्स मिलना जिसके पास इतना अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर हो, लाखों में एक होता है। ‘
इसे भी पढ़ें : OMG! जीजा को खौलते तेल की कड़ाही में डाल दिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : देखते रह गये दूल्हे राजा, वरमाला छीन दुल्हन के साथ…
इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : “पुष्पा” भा गया खूंटी के तस्करों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…






