Giridih (Jagannath Mandal) : गिरिडीह के बेंगाबाद में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ पर लटकी मिली लड़का-लड़की की लाश। दोनों की लाश एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ पर लगभग 9 फीट उपर झूल रही थी। लड़के की पहचान 20 साल के ज्योतिष पासी के रूप में की गई। वह महुआर पंचायत के छाताबाद गांव निवासी चांदसी पासी का बेटा था। वहीं लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र लगभग 15 साल थी और वह मोहनपुर की रहने वाली थी। नाबालिग लड़की के घरवालों का इल्जाम है कि वह बीते बुधवार को घर से ज्योतिष पासी के साथ भाग गई थी। उनलोगों से उन्हें काफी ढूंढा, पर कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे बेंगाबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस दोनों की खोज में जुट गई। खोजबीन के दरम्यान लड़का-लड़की की लाश जंगल में पेड़ से लटकने की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया। वहीं आगे की छानबीन में जुट गई है। सुनें क्या बोले एसडीपीओ अनिल सिंह…
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @24.02.2022 : कुल 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर
इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की खतरे में जान…
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन का लड़ाकू विमान क्रैश, 14 लोग थे सवार
इसे भी पढ़ें : रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन ने दी चेतावनी, कोई न दे दखल, वर्ना
इसे भी पढ़ें : सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल, मिला ये आश्वासन
इसे भी पढ़ें : रूसी हमले में मारे गए 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक




