spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस के बुने जाल में ऐसे फंस गये दोनों रंगदार, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Rajesh Singh) : रंगदार रंजन कुमार सिंह उर्फ बारूद और उसका साथी हर रोज सीसीएल अधिकारी संजय ठाकुर की हर गतिविधियों को वाच करता था। गाड़ी नंबर से लेकर मोबाइल नंबर और घर से निकलने और आने-जाने तक के समय की जानकारी जुटाई। मैनेजर पद पर तैनात संजय ठाकुर का पूरी जीवन कुंडली खंगाल लिया था। दागी रंजन को जब ये लगा कि संजय ठाकुर के पास पैसा भी है तब उसने उनसे 10 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगने का मन बना लिया। पहली बार बीते 21 फरवरी को मैनेजर संजय ठाकुर को फोन किया गया। फोन करने वाले ने खुद को कुख्‍यात गैंगस्‍टर अमन साव गैंग का बताते हुये उनसे रंगदारी मांगी। वहीं हड़काया कि रंगदारी नहीं देने और पुलिस को बताने पर अंजाम बुरा होगा। शुरू में संजय ठाकुर ने इसे हल्‍के ढ़ंग से लिया। पर बार-बार फोन आने पर वे गंभीर हो गये। यह बात खलारी थाना से लेकर सीनियर एसपी और रूरल एसपी तक पहुंची। रूरल एसपी की देखदेख में एक एसआईटी का गठन किया गया। रंगदारों का मोबाइल लोकेशन लिया गया। पुलिस ने कागज के बंडल को इस कदर बनाया, ताकि वो देखने में नोटों की गड्डी लगे। वहीं संजय का हौसला अफजाई किया कि उन्‍हें जहां बुलाया जा रहा है, वहां यह बंडल लेकर जायें। पुलिस अलर्ट और आपके संग-संग रहेगी। आपका बाल-बांका तक नहीं होगा। वहीं रंगदार बार-बार जगह बदल रहे थे। कभी चान्‍हो तो कभी मांडर, तो कभी रातू में उन्‍हें पैसे लेकर बुलाया जा रहा था। बाद में रातू के फन कैसल के पास की जगह तय की गई। पुलिस वहां पहले से सादे लिबास में तैनात थी। दोनों रंगदारों ने जैसे वहां पहुंचकर बंडल हाथ में लिया, पुलिस ने उन्‍हें घेर लिया। पुलिस को देखते ही रंगदारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और गोलियां चलानी शुरू कर दी। भागने के क्रम में एक रंगदार कुएं में जा गिरा। बाद में उसे कुएं से बाहर निकाला गया। यह सबकुछ दिन के उजाले में हुआ। आसपास के लोगों को लगा कि यह मैच जीतने के जश्‍न में पटाखे फोड़ रहे होंगे। पास में ही कहीं क्रिकेट मैच चल रहा था।

इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें : 326 कैंडिडेट्स को बड़ा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज किया 6th JPSC का RESULT

इसे भी पढ़ें : महिला की मिली सिरकटी लाश, एक हाथ भी काटा, कांप जाएगी रूह

इसे भी पढ़ें : हौसला जरूरी, पत्‍थरों के सीने चीरकर ही रास्‍ते निकलते हैं, देखें वीडियो सुनें क्‍या बोले आईजी…

इसे भी पढ़ें : बड़े सपने बनी मौत की वजह, ऐसे हुआ था महिला सिपाही रूचि का कत्‍ल 

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: