Kohramlive Desk : बॉस (BOSS) का मिजाज खुला हो तो सभी स्टाफ मस्ती भी करेंगे और काम भी। इसे कहेंगे Working Holiday. ऐसा मौका देने वाले बॉस के साथ सभी काम करना चाहेंगे। आस्ट्रेलिया की एक कंपनी से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इस कंपनी के एक बॉस अपनी पूरी टीम को वर्किंग हॉलिडे पर इंडोनेशिया के फेमस टूरिस्ट स्पॉट, बाली ले गए। सिडनी बेस्ड मार्केटिंग फर्म Soup Agency के बॉस ने एक लग्जरी विला में कर्मचारियों के लिए ये सारी व्यवस्थाएं की। ट्रिप के दौरान स्टाफ ने कई टीम-बॉन्डिंग एक्टिवीटीज भी की- जैसे स्विमिंग, Snorkeling और क्वाड-बाइक राइडिंग. ताकि स्टाफ टीम मोरल के साथ काम करे।
टीम भावना जरूरी
Soup कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कात्या वकुलेंको ने 14 दिन के इस वर्क-ट्रिप को एजेंसी के लॉन्च से लेकर अब तक का बेस्ट टीम-बिल्डिंग एक्सपीरियंस बताया है। उन्होंने कहा- वर्कप्लेस पर यह जरूरी है कि हम लोग एक टीम की तरह एक साथ काम करें। फिर चाहे वो काम करते समय हो या काम खत्म हो जाने के बाद हो, टीम भावना जरूरी है। वर्किंग हॉलिडे की फुटेज में स्टाफ फ्रेश सीफूड एन्जॉय करते दिखते हैं। वे लोग योगा क्लासेज से लेकर सनराइज हाइक और विला में मीटिंग अटेंड करते हुए कॉकटेल का मजा लेते नजर आते हैं।
ऐसे ही दूसरे ट्रिप का प्लान बना रही कंपनी
इस सक्सेसफुल वर्किंग हॉलिडे के बाद कंपनी ने दूसरे ऐसे ट्रिप का प्लान भी बनाने लगी है। इस बार कंपनी का प्लान यूरोप में वर्किंग हॉलिडे ऑर्गेनाइज करवाने का है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग बॉस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- बॉस हो तो ऐसा. एक अन्य यूजर ने कहा- मुझे इस कंपनी में जॉब मिलेगी क्या।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : जिस थाना में केस दर्ज, वहीं के कांस्टेबल संग रंगरलियां मानते धराई लेक्चरर की पत्नी
इसे भी पढ़ें : 400 करोड़ की लागत से बने देवघर एयरपोर्ट की यह है खासियत, देखें…








