spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के सरकारी स्कूलों की बदलेगी किताबें, जोड़े जाएंगे नये चैप्टर… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ की किताबें अगले साल से बदल जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नये पैटर्न की किताबें मिलेंगी। नई किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं। कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे। एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से सबजेक्ट के बारे में समझ सकें। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कोर्स डेवलपमेंट और किताबों के अनुवाद का काम शुरू हो गया है।

क्लास एक से आठ तक की किताबों का डिजाइन और निर्माण जेसीआईआरटी के द्वारा कराया जाता है। हर साल एक से आठ तक की 42 किताबें प्रकाशित की जाती हैं। इन सभी किताबों में इस बार कुछ न कुछ संशोधन किया जाएगा। जेसीआईआरटी नये सत्र (2024-25) के लिए छपने वाली किताबों की प्रिंटिंग और पेपर की क्वालिटी में भी सुधार करेगा

नए सत्र से आने वाली किताबों में जोड़े जाने वाले नये चैप्टरों से छात्रों को कई नई जानकारी मिलेगी। बच्चों को स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही किताबों में पहले से हाथ से बनाई गई पेंटिंग वाले चित्रों को हटाकर डिजिटल इलस्ट्रेशन से बने चित्रों को लगाया जाएगा।

नई किताबों में जोड़े जाएंगे ये नये चैप्टर

  • झारखंड का इतिहास
  • झारखंड की कला-संस्कृति
  • हेल्थ और वेलनेस
  • सड़क सुरक्षा
  • जल संरक्षण
  • ऊर्जा संरक्षण
  • कृषि
  • लैंगिक समानता

इसे भी पढ़ें : विवाहिता सविता की संदेहास्पद मौ*त, इन पर गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ 36 CO का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट…

इसे भी पढ़ें : अंधाधुंध फायरिंग में 22 की मौ*त, दर्जनों घायल…

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर पूरे परिवार पर दाग दी गोलियां, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...