spot_img

नदी में बम ब्लास्ट, दो जवान सहित 5 जख्मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GYAA : गया के कोतवाली क्षेत्र में बम ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में बीएमपी के 2 जवान सहित 5 सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल हो गये। इस ब्लास्ट में एक जवान का हाथ उड़ गया। आनन – फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मिली जानकारी के मुताबिक, किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम मिली थी उसी बम को डिफ्यूज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि सिटी एसपी बीएमपी 3 के अतिरिक्त प्रभार में चल रहे अशोक कुमार प्रसाद ने की है। सिटी एसपी ने कहा कि बम डिफ्यूज करने में बीएमपी बम निरोधक दस्ता के जवानों ने किट नहीं पहनी थी और किट नहीं पहनने के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है। फिलहाल दोनों जवानों की हालत चिंताजनक है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना कुख्यात अपराधी गजनी से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि फल्गु नदी में एक स्थान पर घातक बम छिपाकर रखा गया हैं। उसी बम को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के जवान डिफ्यूज करने के लिए गए थे। इसी बीच बम ब्लास्ट कर गया।

यहां पर डॉक्टरों ने शिव प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए उनके दोनों हाथ काट दिए हैं। वहीं, कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी विद्या प्रसाद यादव और प्रमोद कुमार व दिलीप कुमार को छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज में घायल जवानों को देखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएम साहू सहित बीएमपी के पदाधिकारी पहुंचे हैं। यह साल 2022 के केस से जुड़ा ये मामला है। जिसमें पुलिस ने 6 बम बरामद किए थे।

 

jagran

इसे भी पढ़ें : नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौ*त

इसे भी पढ़ें :खेत हड़पने का इरादा नहीं, इल्जाम गलत : कमलनाथ

इसे भी पढ़ें :बिहार के सौदागर पाकुड़ में बड़ी खेप के साथ धराये…

इसे भी पढ़ें :डिस्टलरी यूनिट में ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी…

इसे भी पढ़ें :MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी… देखें

इसे भी पढ़ें :खेत हड़पने का इरादा नहीं, इल्जाम गलत : कमलनाथ

इसे भी पढ़ें : RBI ने 5 बैंक को किया बैन, देख लें कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...