spot_img

बॉलीवुड की ‘मनी क्वीन’ जो अपने किंग से भी ज्यादा कमाती हैं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड में हमेशा से हीरो का बोलबाला रहा है, लेकिन अब ‘क्वीन’ का राज चल रहा है, ये वो हसीनाएं (Richest Bollywood Actress) हैं जो सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि बैंक बैलेंस के मामले में भी अपने पतियों से कहीं आगे हैं। आइये मिलते हैं बॉलीवुड की उन सुपरस्टार्स से, जिनकी कमाई देखकर बड़े-बड़े किंग भी हैरान रह जाते हैं!

दीपिका पादुकोण – ‘बॉस लेडी’ ऑफ बॉलीवुड (Richest Bollywood Actress)

रणवीर सिंह अपनी एनर्जी के लिये मशहूर हैं, लेकिन जब बात कमाई की हो तो दीपिका उनसे कहीं आगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पद्मावत’ गर्ल दीपिका एक फिल्म के लिये 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं, वहीं, एक ब्रांड एंडोर्समेंट से ही 8 करोड़ कमा लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये के पार है, जबकि रणवीर का नेट वर्थ 245 करोड़ रुपये के आसपास है। यानी इस घर की असली बॉस तो दीपिका ही हैं।

कैटरीना कैफ-ग्लैमार और कमाई दोनों में ”टाइगर”

कैटरीना की खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया है। वह एक फिल्म के लिये 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से 6-7 करोड़ कमा लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति 224 करोड़ रुपये के आसपास है, जबकि उनके हैंडसम हबी विक्की कौशल का नेट वर्थ 140 करोड़ रुपये का है। यानी ‘टाइगर’ से ज्यादा ताकतवर निकलीं कैटरीना।

ऐश्वर्या राय-ब्यूटी विद ब्रेन और पैसा

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी अक्लमंदी से भी करोड़ों कमाती हैं। उनकी कुल संपत्ति 800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ऐश्वर्या एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये तक लेती हैं और एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6-7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन का नेट वर्थ 280 करोड़ रुपये के करीब है। यानी बच्चन परिवार की असली ‘बिग बॉस’ ऐश ही हैं!

आलिया भट्ट-‘गंगूबाई’ भी करोड़ों की मालिक 

बॉलीवुड की नई ‘गंगूबाई’ यानी आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया। उनकी कुल संपत्ति 550 करोड़ रुपये के पार है। फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से वह तगड़ी कमाई करती हैं। वहीं, उनके ‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर कपूर का नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये के आसपास है। यानी आलिया ने अपने टैलेंट और मेहनत से खुद को बॉलीवुड की ‘न्यू मनी क्वीन’ बना दिया है!

आखिर क्यों कमा रही हैं ये हसीनायें ज्यादा? 

ये सुपरस्टार्स सिर्फ खूबसूरती और एक्टिंग से नहीं, बल्कि स्मार्ट बिजनेस माइंड से भी कमाई करती हैं। फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस, अपने खुद के बिजनेस—हर फील्ड में ये एक्ट्रेसेस अपना लोहा मनवा रही हैं। इनकी कामयाबी दिखाती है कि अब बॉलीवुड सिर्फ ‘हीरो’ का नहीं, बल्कि ‘हीरोइनों’ का भी है!

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण...

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…

Kohramlive : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक...

नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…

Kohramlive : मशहूर फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन...

एक्टर की तरफ लपका शख्स, घबरा गई जान्हवी कपूर… देखें वीडियो

Kohramlive : साउथ सुपरस्टार रामचरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी...