kohramlive desk : सोशल प्लेटफार्म ट्विटर पर एक्टिव रहने वाली बालीवुड एक्ट्रैस कंगना का अकाउंट ट्विटर पर सर्च करें तो पाया जा रहा है कि उनका अकाउंट @KanganaTeam सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट हटाए जाने के बाद हैशटैग #KanganaRanaut ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
इसे भी पढ़ें :रांची डीसी का फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास, इस नंबर से मांग रहा पैसा

बंगाल चुनाव के नतीजों पर विवादित ट्वीट
माना जा रहा है कि उनके अकाउंट के खिलाफ यह एक्शन बंगाल चुनाव नतीजों पर उनके कई विवादित ट्वीट के बाद लिया गया है। उनके ट्वीट से ऐसा आभास हो रहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘2000 के शुरुआती सालों की तरह’ ‘विराट रूप लेकर’ ममता बनर्जी को ‘काबू’ करने का आग्रह कर रही थीं। उनके इस ट्वीट पर विवाद पैदा हुआ और उनके अकाउंट के खिलाफ एक्शन लेने की मांग हुई।
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला












