UP : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार की सुबह सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी कि अचानक ट्रेन के 3 डिब्बों से आग की लपटें उठने लगीं। वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन के डिब्बों से निकलने की हड़बड़ी में कई यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई यात्री नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
अस्पताल भेजे गए घायल लोग
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। घायल यात्रियों को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। ट्रेन में आग लगने की सूचना पर पुलिस और रेलवे विभाग के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in engine & two compartments of a Saharanpur-Delhi train, at Daurala railway station near Meerut.
Passengers push the train in a bid to separate the rest of the compartments from the engine and two compartments on which the fire broke out. pic.twitter.com/Vp2sCcLFsd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में आग लगने का असर इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। मेरठ से होकर गुजरने वाली तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे के बाद ADRM (टेक्निकल) घटना की जांच करने के लिए दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : होली को लेकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी
इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…
इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्या किया…








