UP : बहरीन से लौटकर आई एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने पूर्व प्रेमी को ऐसा धोखा दिया कि उसका पूरा जीवन चौराहे पर आ खड़ा हुआ। एक समय था जब मोहब्बत के नाम पर ये दोनों एक-दूजे से वाकिफ थे, लेकिन वक्त ने करवट बदली और प्यार की किताब में ब्लैकमेलिंग का काला पन्ना जुड़ गया। कहानी में नया मोड़ तब आया जब युवती ने बीते 28 जून को अपने जन्मदिन पर पूर्व प्रेमी व्यापारी को मथुरा बुलाया। होटल में बिताई एक रूमानी रात की आड़ में उसने अपने नये प्रेमी क्षितिज के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। कमरे में छुपा कैमरा पहले से लगाया गया था और जो कुछ हुआ, वह सब रिकॉर्ड हो गया।
कुछ ही घंटों में व्यापारी के व्हाट्सएप पर एक अश्लील वीडियो की दस्तक हुई। साथ में आया 5 लाख की फिरौती का फरमान। रकम नहीं देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। जब बात नहीं बनी, तो मांग 7 लाख रुपये तक पहुंच गई। वीडियो व्यापारी की पत्नी और भाई तक भेज दिया गया, जिससे उसका वैवाहिक जीवन भी बिखरने लगा। तंग आकर व्यापारी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। जांच में सामने आया एक सुनियोजित सेक्सटॉर्शन का जाल, जिसमें बीटेक पास बेरोजगार क्षितिज शर्मा और युवती दोनों ने मिलकर शिकार को फंसाया था।
कैसे रचा गया जाल?
दिल्ली से लाया गया एक स्पाई चार्जर कैमरा
मथुरा के होटल में ऊपर-नीचे वाई-फाई युक्त कमरे बुक
ऊपर युवती, नीचे से उसका नया प्रेमी लाइव रिकॉर्डिंग में जुटा
फिर वही वीडियो बना ब्लैकमेल का हथियार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा और जेल भेज दिया। सिटी SP मृगांक शेखर पाठक ने बताया दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया है। मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है।












