Ranchi : रांची से सटे अनगड़ा थाना क्षेत्र के सालहन पुल के नीचे नदी में एक लड़की की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बीच नदी में घास में फंसे शव को मछुआरों की मदद से बाहर निकाला गया। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवती के गले में रस्सी बंधी हुई मिली। ऐसे में आशंका है कि इस लड़की की हत्या की गई है। मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंका गया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली DSP मनीष चंद्र लाल के साथ अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया।
हाथ पर लिखा है नाम
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को उसके हाथ पर एक नाम अंकित मिला है। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पिछले कुछ दिनों में किसी युवती के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।
सालहन पुल के नीचे नदी में मिली लड़की की डे’ड बॉडी… देखें वीडियो #Ranchi #RanchiNews #Angada #AngadaNews #JharkhandNews #DeadBody #GirlDeadBody pic.twitter.com/Ee1TmYBPNl
— KohramLive (@KohramLive) August 17, 2026








