Ranchi : रांची डीसी छवि रंजन ने भूमि अधिग्रहण अंतर्गत NHAI एवं विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। डीसी ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीसी ने एनएच-23 पलमा से गुमला पथ निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए प्रभावित मौजा के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिये। मध्यस्थता के उपरांत जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उन्होंने नियमानुसार रैयतों का शीघ्र मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। डीसी ने सेमरा मौजा में टोल प्लाजा निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने टोल प्लाजा निर्माण में विधि-व्यवस्था संधारण में हो रही समस्या से संबंधित संयुक्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी इटकी और परियोजना निदेशक एनएचएआई को दिया।

उन्होंने डीएलएओ, पीडी एनएचआई और सीओ को टोल प्लाजा निर्माण में विधि व्यवस्था से संबंधित समस्या के शीघ्र समाधान के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी ने वैसे सभी परियोजनाओं के अंतर्गत जिसमें राशि प्राप्त हो यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया। भारत माला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक एनएचएआई, अपर समाहर्त्ता रांची राजेश बरवार, भू-अर्जन पदाधिकारी, रांची अंजना दास, अंचल अधिकारी सह सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी बेड़ो एवं अनगड़ा, अंचलाधिकारी मांडर, इटकी, नगड़ी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :Smartphone यूजर्स रहें सावधान, ये App बना सकता है कंगाल
इसे भी पढ़ें :मोस्ट वांटेड समेत टीपीसी के 6 उग्रवादी धराये
इसे भी पढ़ें :मैं तो अंकल बोलती थी, मगर उसने मेरे साथ…
इसे भी पढ़ें :घर में सो रहा था परिवार, अचानक पहुंचा हाथियों का झुंड और…
इसे भी पढ़ें :छात्रा की सुसाइड नोट की लाइनें रूला देगी आपको, देखें क्या लिखा
इसे भी पढ़ें :इसके लिए झारखंड पुलिस को मिला देश में तीसरा स्थान, केंद्रीय मंत्री ने किया पुरस्कृत
इसे भी पढ़ें :कार के उड़े पड़खच्चे, 3 ने मौके पर तोड़ा दम, पैक्स अध्यक्ष…
इसे भी पढ़ें :‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : Panama Papers leak : ED के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या राय, पूछताछ के लिए मिला था समन












