spot_img
spot_img

गढ़वा में खू’नी वारदात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey): गढ़वा में जमीन विवाद और अंधविश्वास की वजह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गढ़वा के बड़गड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हेसातु (टोला दुबियाठी) में एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मारे गये सूर्यदेव यादव और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इल्जाम है कि घटना वाले दिन 1 मार्च की शाम आरोपी रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उसकी पत्नी कौलिया देवी ने रंजिश के चलते सूर्यदेव यादव की तीन बकरियों को जहर देकर मार डाला। जब सूर्यदेव यादव ने इसकी शिकायत स्थानीय मुखिया से की, तो मुखिया ने सबूत के तौर पर मृत बकरियों की तस्वीर मांगी। जैसे ही वह तस्वीर लेने पहुंचे, पहले से घात लगाये बैठे आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के बेटे महेश यादव, गणेश यादव, रमेश यादव और पत्नी लंगड़ी देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव, राजू यादव, छोटू यादव उर्फ शिव कुमार यादव एवं संतोष यादव बताये गये। ये सभी बड़गड़ थाना क्षेत्र के टेहरी गांव के रहनेवाले हैं। घटना में इस्तेमाल खून से सनी दो कुल्हाड़ी और एक लाठी भी बरामद कर ली गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...