Ranchi : रांची में जमीन के लफड़े ने खूनी मोड़ ले लिया। पंडरा ओपी इलाके के पिस्का मोड़ स्थित राजधानी मान्या टावर के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने शहर की कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं। देर रात चली गोलियों से पूरा इलाका दहल उठा। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन एकड़ जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दिन में पहले मारपीट हुई और शाम होते-होते मामला गोलियों तक पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के नाम पर दोनों पक्ष मान्या टावर के पास जुटे थे। एक तरफ आकाश सिंह–विकास सिंह गुट, तो दूसरी ओर संजय पाण्डेय, रवि यादव और बबलू साव का गैंग। बहस बढ़ी… और फिर अचानक गोलियां चलने लगीं। इस फायरिंग में आकाश सिंह को दाहिने हाथ में गोली, विकास सिंह को सीने में दो और हाथ में एक गोली, वहीं दूसरे गुट के रवि यादव भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों का इलाज रिम्स और निजी अस्पताल में जारी है।
राजधानी रांची में जमीन के सौदे में खू’नी खेल#Ranchi #Jharkhand #kohramlive #landdispute #police pic.twitter.com/AVaI3kWha3
— KohramLive (@KohramLive) January 19, 2026
घटनास्थल से पुलिस ने 7 खोखे, तीन पिलेट, हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें कुख्यात संजय पाण्डेय भी शामिल है। जिस पर पहले से हत्या और रंगदारी जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। क्या बोली पुलिस…. देखें वीडियो












