Patna : रात अभी पूरी तरह बुझी नहीं थी। चांद का चेहरा बादलों में छिपा था और पटना की तंग गलियों में एक राज दम तोड़ रहा था। गया से आई एक युवती जिसकी आंखों में अब भी विश्वास की नमी बाकी थी अपने अतीत की परछाइयों को गले लगाने आई थी। लेकिन किसे पता था, प्रेम की वो मुलाकात मौत से मिलन बन जायेगी। मनीष… एक नाम… एक चेहरा… और एक छलिया प्रेमी। जिसकी बाहों का आश्वासन कभी जीवन लगता था, वही अब मौत का बुलावा बन गया। शादीशुदा मनीष ने पहले तो प्रेम का नाटक रचा। फिर मंच पर उतारा एक और किरदार, अपना साला, जो बना नया प्रेमी… एक और धोखा… एक और जाल। दोनों ने मिलकर रचा ऐसा खूनी ड्रामा, जिसमें न सिर्फ़ दिल टूटे, बल्कि गर्दन भी। एक सुनसान रात, चाकू के कई वार और खेत की मिट्टी में दफन कर दी गई वो मासूम, जो सिर्फ़ प्रेम चाहती थी। लेकिन नियति ने उसे दिया दगा, धोखा और दर्दनाक मौत। जब लाश से बदबू आने लगी, तो रिश्तों के इन गुनहगारों ने मौत को ठिकाने लगाने के लिए एक टेंपो वाला खोज निकाला। 3000 रुपये का सौदा… और लाश को गांव से दूर फेंक देने की साजिश। लेकिन अपराध की दुर्गंध छिपाये नहीं छिपी। पुलिस हरकत में आई, खेत खंगाले गये, टेंपो वाले से पूछताछ हुई। साला गिरफ्तार हो गया… लेकिन मनीष अब भी फरार है। पटना ग्रामीण के SP विक्रम सिहाग ने कहा है “यह केवल हत्या नहीं, भरोसे की कब्रगाह है… हम मनीष को ढूंढ निकालेंगे।”
वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…
Bihar : कहते हैं, हर पिता का सबसे बड़ा...
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…
Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...
रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…
Ranchi : राजधानी रांची को जल्द ही उसकी पहली...
झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...
केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…
Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...








