spot_img

Bus Stand Road पर 2 लाख में खू’न का सौदा… खुला राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर में Bus Stand Road मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुये इसे ‘सुपारी किलिंग’ बताया है। बीते 2 अप्रैल की रात करीब 10.40 बजे शहर थाना क्षेत्र के नगर पालिका मार्केट में मो. समीर उर्फ गुड्डू को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों में फैज खान और उसके साथी शामिल थे। जांच में सामने आया कि मृतक का इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Bus Stand Road से पुलिस ने आरोपियों को दबोचा 

इसी विवाद में मिंटू डाला और उसके साथी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन ने फैज खान को 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। DSP राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने पांकी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से आदर्श कुमार उर्फ धोनी और तारिक साह उर्फ मुन्नान को भी दबोचा गया। वहीं मिंटू डाला और विक्की राइन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर

इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके… 

एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इनके पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, जिंदा गोली और खोखा, 9 एमएम की लोडेड पिस्टल और कारतूस, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल एवं 39 हजार 400 रुपये नकद (सुपारी की रकम का हिस्सा) मिले हैं।  फैज खान पहले भी हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रह चुका है।

इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…

इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...