Palamu : अपराध जगत में उभरती नई पौध भरत पांडेय और उसके खासमखास दीपक साव को सोये अवस्था में ही गोलियों से भून दिया गया। रामगढ़ के पतरातू में रहनेवाला भरत पांडेय अपने दोस्त दीपक के साथ बीती रात अपने मौसा अजय सिंह के घर में पनाह लिये हुये था। उसके मौसा का घर पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में है। इन दोनों के मारे जाने के बाद अपराध जगत से ये बातें उभरकर सामने आई है कि यह खून का बदला खून है। कभी गैंगस्टर भोला पांडेय गैंग से ताल्लुकात रखने वाले भरत पांडेय के चाचा अशोक पांडेय की हत्या कर दी गई थी। यह हत्या साल 2021 में हुई थी। चाचा की हत्या का बदला उसने अमित बक्शी का खून कर लिया था। इसके बाद वह जेल चला गया। बीते साल 2024 में जेल से छूटकर बाहर आया और कोयलांचल के कुख्यात पांडेय गिरोह से नाता तोड़ खुद अपना एक अलग गिरोह तैयार कर लिया। वह कोयलांचल में अपने नाम की हुकूमत कायम करने में जुट गया। इसके खातिर उसने कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद एक गैंगस्टर ने भी भरत पांडेय को बहुत ज्यादा उड़ने पर हड़काया था। तब से भरत इस गैंगस्टर को भी अपना जानी दुश्मन मानने लगा था। मारे गये दागी भरत पांडेय के मौसा अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं। घर का दरवाजा तोड़कर पांच-छह बदमाश घर के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। इस घटना में दो अन्य लोगों अंशू और महावीर सिंह को भी गोलियां लगी है।
तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...
जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…
Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...
ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…
Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...
राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...











