spot_img
spot_img
spot_img

मोबाइल नंबर ब्लॉक करना बन गया काल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव में प्यार की आग, धीरे-धीरे नफरत की राख में बदल गई। 26 साल के संदीप कुमार ने अपनी प्रेमिका की उस वक्त बेरहमी से हत्या कर दी, जब उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। एक डिजिटल ‘ब्लॉक’ ने असल जिंदगी की ‘लाइफ’ ही खत्म कर दी। एक रात गांव के सन्नाटे में एक घर से चीख सुनाई दी। सुबह लोगों ने देखा, महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसका चेहरा लोढ़ा (पत्थर तोड़ने वाले औजार) से कुचला गया था, मानो किसी ने प्यार के सारे निशान मिटाने की कोशिश की हो। वारदात के बाद संदीप घर की दीवार से लगे वेंटिलेटर से निकल भागा, और अंधेरे में गुम हो गया। लेकिन पुलिस की तलाश ने उसे रांची रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। जांच में सामने आया कि संदीप मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया था। वहीं, उसकी प्रेमिका ने अचानक उससे बात करना बंद कर दिया, न नंबर उठाया, न जवाब दिया। फिर एक दिन, “ब्लॉक्ड” शब्द ने उसकी दुनिया तोड़ दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदेही गुनहगार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...