Garhwa : सुनैना देवी को प्रमुख और मोहम्मद फारूक अहमद उप प्रमुख निर्विरोध चुन लिया गया है। दोनों को चिनिया प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में बुधवार को रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह की उपस्थिति में प्रमुख तथा उप प्रमुख के तोर पर चुना गया। वेता पंचायत से झामुमो समर्थित सुनैना देवी पति रोहिणी सिंह प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुनीं गयीं। वहीं उप प्रमुख विलयती खैर पंचायत के लिए झामुमो नेता मोहम्मद फारूक अहमद का निर्विरोध चयन किया गया। मोहम्मद फारुख प्रखंड में दूसरी बार उप प्रमुख बनाए गए हैं।
जीते हुए प्रमुख तथा उप प्रमुख को रंका अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने सर्टिफिकेट प्रदान किया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी निकिता बाला, निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ कालिदास मुंडा एवं प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य, हेतार कला से कलावती देवी,डोल पंचायत से नागेंद्र सिंह, चिनिया पंचायत से रूपा देवी, बरवाडीह पंचायत से पूर्णिमा देवी, विलयती खैर पंचायत वन से अनीता देवी, खुरी पंचायत से सुगनी देवी मौके पर उपस्थित थे। सभी विजयी प्रतिनिधियों को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें : मरने टाइम दगा दे गया छलिया आशिक, माशूका थाना में क्या बोली, देखें…
इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…






