Kohramlive : पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम बड़ा सुरक्षा अलर्ट देखने को मिला, जब सेक्टर-37 स्थित भाजपा(BJP) मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भाजपा(BJP) दफ्तर के बाहर खड़ी एक संदिग्ध स्कूटी में अचानक विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिये हैं।
BJP मुख्यालय पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। चंडीगढ़ की SSP और IG पुष्पेंद्र कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल स्कूटी किसकी थी और उसमें विस्फोटक कैसे पहुंचा, इसकी जांच जारी है। घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : Road Accident : रांची में महिला कांस्टेबल को कुचल डाला…
इसे भी पढ़ें : Balcony Decoration : इन 8 तरीकों से सजायें छोटी बालकनी…










