spot_img

जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण, गरीबों को ठंड से मिलेगी राहत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Krishna Paswan) : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के तहत ‍करमा पंचायत सचिवालय में जरूरतमंदों में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, स्थानीय मुखिया देवंती देवी, समिति सदस्य बिनय चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जिप सदस्य राकेश रंजन, पूर्व जिपा सदस्य रामस्वरुप पासवान सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से गुरुवार को कंबल वितरण किया।

विभाग ने उपलब्‍ध कराए थे 120 कंबल

इससे पूर्व करमा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुखिया देवंती देवी ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 120 कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ सभी ग्रामीण तक पहुंचे इसके लिए हम प्रयासरत रहते हैं। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि विभाग द्वारा सीमित मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया है। जिनको नही मिलेगा, उनको मैं कंबल उपलब्ध कराऊंगा। मंच संचालन प्रदीप चंद्रवंशी ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर वार्ड सदस्य नरेश तुरी, सुनीता देवी, निरंजन यादव, मालती देवी, सतेंद्र प्रसाद, बिनोद दास, कृष्‍णा ठाकुर, मुन्नी देवी, सीता द्ववी, मनोवार मियां, भाजपा नेता सियाराम सिंह, राम सिंह, रामचन्द्र सिंह, अर्जुन साव, बसंत दांगी, चमन ठाकुर, ब्रज किशोर ठाकुर, सुभाष यादव, सुरेंद्र चंद्रवंशी, इस्राइल मियां, रामु तुरी, गौतम साव,  शारदा देवी, जीरवा देवी व अन्‍य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा गया पत्र

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS इधर से उधर, मुकेश कुमार को IPRD निदेशक का जिम्मा

इसे भी पढ़ें : मैं जिंदा हूं, मेरे बेटे ने नहीं किया मेरा मर्डर : वीणा कपूर

इसे भी पढ़ें : खूंखार तेंदुए ने छउआ को बनाया अपना निवाला… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : PLFI को खूंटी पुलिस का तगड़ा झटका… देखें

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख