spot_img

काला सन्नाटा: मां तीन मासूम बेटियों को मा’र खुद झू’ल गई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बागपत के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में मां ने तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। टीकरी कस्बा बुधवार की रात एक ऐसा जख्म झेल गया, जिसकी टीस बरसों तक नहीं भरेगी। मां ने अपनी तीन बेटियों को चुनरी से गला घोंटकर मौत के हवाले कर दिया और फिर खुद भी फंदे से झूल गई। मृतका तेज कुमारी, नेपाल से बीए कर चुकी थी। पति विकास, टूरिस्ट बस का चालक और अनपढ़ है। पत्नी दिल्ली जाकर बच्चियों को बड़े स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। वहीं, पति की अनिच्छा और पारिवारिक कलह ने सब कुछ छीन लिया। तेज कुमारी की तीनों बेटियां गुंजन, किट्टो एवं नीरा मां की चुनरी में उलझकर हमेशा के लिये खामोश हो गईं। जब शव घर लौटे तो पूरे गांव की आंखें नम थीं। तीनों बेटियों को मिट्टी में दबाया गया, जबकि मां का अंतिम संस्कार श्मशान में हुआ।

रात करीब 9 बजे जब विकास नींद से उठा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो चारों शव मिले। जब शाम ढली और चारों शव गांव पहुंचे, तो माहौल रो पड़ा। किसी मां ने अपने बच्चे को सीने से भींच लिया, तो कोई बेकाबू होकर बिलख पड़ा। टीकरी की पट्टी भोजान आज भी उस मातमी खामोशी में डूबी है, जहां तीन मासूमियों की हंसी हमेशा के लिये दफन हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...