रांची : बड़े बकायेदारों के खिलाफ JBVNL का अभियान जारी है। JBVNL ने बड़ी कार्रवाई करते हुये HEC की बिजली काट दी। JBVNL की मानें तो HEC पर लगभग 126 करोड़ रुपया बिजली बिल बकाया है। बार-बार कंपनी को नोटिस दिया गया। किस्त में भी बकाया जमा करने का ऑफर दिया गया, मगर HEC ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जिसके बाद अंततः एचईसी की बिजली काट दी गई।
यहां याद दिला दें कि JBVNL प्रबंधन के सख्त निर्देश के बाद राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। 10 हजार से ऊपर बिजली बिल बकायेदारों को नोटिस देकर जल्द बिल जमा करने को कहा गया है। नहीं देने पर ऐसे लोगों का कनेक्शन काटा जा रहा है। JBVNL प्रबंधन ने एक बार फिर बकायेदारों से अपील की है कि किस्त में भी बिल का भुगतान करें, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जायेगा।
Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…












