spot_img

कमोड से निकला ब्लैक कोबरा, डॉक्टरों में हड़कंप… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कोटा के नयापुरा इलाके में देर रात डॉक्टरों के हॉस्टल में हड़कंप मच गया। यहां बाथरूम के कमोड से अचानक ब्लैक कोबरा निकल आया। रेज़िडेंट डॉक्टर मुदित शर्मा जब टॉयलेट गये तो सामने करीब 5 फीट लंबा कोबरा फन फैलाये बैठा था। सांप ने फुफकार मारी तो डॉक्टर घबरा गये और पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।डॉक्टरों ने खुद हटाने की कोशिश की, लेकिन सांप बेहद फुर्तीला निकला। आखिरकार स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया गया। कई मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कमोड से झांकता कोबरा फन निकालकर बैठा है। राहत की बात ये रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...