Kohramlive : Spa Center की आड़ में जिस्मफरोसी का धंधा चलाया जा रहा था। मिली गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड की 4 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह रेड राजस्थान के भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के कावा खेड़ा में बुद्धा स्पा सेंटर पर की है। कोटडी के पुलिस उप अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि लंबे समय से मसाज पार्लर में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत मंगलवार रात पुलिस ने बुद्धा स्पा इंटरनेशनल थाई मसाज, लाइव स्पा व सिग्नेचर स्पा पर रेड मारी। यहां से पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियां, केरल के रहने वाले मैनेजर, सवाद उर्फ हेरूनल सबलपुरा निवासी नरेंद्रसिंहपुर निवासी अरुण और राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार युवतियों और युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सिगनेचर स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के अन्य तीन स्पा सेंटर पर भी पहुंचकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटर की आड़ में क्या-क्या अवैध गतिविधियां हो रही थीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

भीलवाड़ा एसपी ने बताया कि शहर में मसाज पार्लर के नाम पर हो रहे इस कारोबार को पकड़ने के लिए कोटडी सीओ पवन कुमार, गुलाबपुरा सीओ लोकेश कुमार, मांडलगढ़ सीओ कीर्ति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी व प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने कार्रवाई की।
Read this also:नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 75543 पुलिसकर्मियों की बहाली… देखें
Read this also:IND vs BAN: दूसरे टेस्ट से पहले ही केएल राहुल चोटिल, पुजारा को मिल सकती है कमान
Read this also:12 जनवरी तक भर सकते है JEE Mains परीक्षा के फॉर्म
Read this also:पुलिस को टारगेट कर लगाए गये थे IED बम, फिर क्या हुआ देखें
Read this also:हजारीबाग में महिला की ह*त्या से सनसनी








