Maharashtra : हॉस्पिटल में अपना रूटीन चेकअप कराने के बाद महाराष्ट्र के कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे अपने मुंबई स्थित सरकारी आवास पहुंच गये हैं। गुजरे 4 दिनों बाद वे ठाणे से वापस लौटे। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि अब सेहत अच्ची है। मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद शिंदे ने आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहेब अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर होने वाले प्रोग्राम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को दिये इंटरव्यू में कहा, “जनता चाहती है कि CM मैं ही रहूं। मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिये।’ वहीं, अजीत पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, यह तय हो गया है। शिवसेना और NCP से एक-एक डिप्टी सीएम बनाया जायेगा।
भाजपा विधायक दल की बैठक कल यानी 4 नवंबर को होगी। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। ये दोनों नेता भी आज ही मुंबई पहुंचे। महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटें मिली है। लेकिन अबतक CM के चेहरे का ऐलान नहीं हो पाया है। वैसे खबर है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिये NDA शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM को न्योता भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, साधु-महंत, कलाकार, लेखक भी आ सकते हैं। इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता विजय रूपाणी ने मीडिया से कहा कि “भाजपा विधायक दल की मीटिंग आज या कल हो सकती है। मुझे लगता है महाराष्ट्र को भाजपा से मुख्यमंत्री मिलेगा।”
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…










