spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार विस चुनाव : BJP की दूसरी सूची में दो महिलाओं को मौका

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 46 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है, जिसमें दो महिलाएं शामिल है। पार्टी ने बेतिया से रेणू देवी, जबकि दानापुर से आशा सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें : Chirag Paswan के सामने कठिन समय में बड़ी चुनौती

पटना साहिब से पार्टी ने पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, छपरा से मौजूदा विधायक सीएन गुप्ता पर BJP ने फिर से भरोसा जताया है। गुप्ता का मुकाबला प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह से होगा। वहीं, सोनपुर से विनय कुमार सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धि से कृष्णानंद पासवान, गोविंदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी, कल्याणपुर से सचिनेंद्र प्रसाद सिंह, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, सीतामढ़ी से मिथलेश कुमार, राजनगर सुरक्षित सीट से रामप्रीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें : AC बंद होते ही इस मंदिर में मां काली को आता है पसीना

BJP ने 46 उम्‍मीदवारों की जारी की दूसरी सूची

वहीं बरुराज से अरुण कुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, बरौली से रामप्रवेश राय, गोपालगंज से सुभाष सिंह, दरौली से रामायण मांझी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने तरैया से जनक सिंह को गरखा से ज्ञानचंद मांझी, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय सिंह, राघोपुर से सतीश कुमार यादव को टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें : अभिनेता Sonu Sood गरीब बच्‍चे के लिए बने मसीहा

सिवान से ओम प्रकाश यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है। यहां उनका मुकाबला राजद के अवध बिहार चौधरी से होगा। इससे पहले शनिवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : खाली छत पर Solar Panel लगाकर करें लाखों की कमाई

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...